धोनी, शारदा, मानस बिहारी सहित 85 लोगों को मिला पद्म पुरस्कार

By -
333
Spread the love

नई दिल्ली।  गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने गुरुवार को कुछ प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों  के नाम की सूची जारी किया है. इन पुरस्कारों की घोषणा 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के अवसर किया जाता है. सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को मार्च-अप्रैल के माह में राष्ट्रपति भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में प्रदान किया जाएगा. पद्म पुरस्कार देने की परंपरा 1954 से चली आ रही है.

पद्म पुरस्कार की तीन श्रेणीयां होती है पहली पद्म विभूषण, पद्म भूषण और तीसरी पद्मश्री.  पुरस्कार कला, खेल, साहित्य और शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सामाजिक कार्य,  सिविल सेवा, सार्वजनिक मामलों, व्यापार और उद्योग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में दिए गए हैं। ‘पद्म  विभूषण’ असाधारण एवं विशिष्टम सेवा के लिए प्रदान किया जाता है. ‘पद्म भूषण’ उच्च कोटि के विशिष्ट सेवा केलए प्रदान किया जाता है. ‘पद्मश्री’ किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा प्रदान करने के लिए दिया जाता है.

इसबार करीब 85 प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को पद्म पुरस्कार दिया गया है. जिनमें, तीन पद्म विभूषण, नौ पद्म भूषण और 73 पद्म श्री शामिल. गृह मंत्रालय के मुताबिक इनमें 16 अनिवासी भारतीय हैं भी शामिल हैं. आपको बता दें कि पिछले साल 89 व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

पद्म पुरस्कार विजेताओं के नाम की सूची निम्म लिंक पर क्लिक कर देखें

Facebook Comments
Previous articleFormer President Pranab Mukherjee emphasises on encouraging development of science and research
Next articleझारखण्ड पवेलियन में बिरसा मुंडा जयंती केक काट मनाया गया